जगद्गुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य जी महाराज दक्षिण पीठ नाणीजधाम, रत्नागिरी महाराष्ट्र के बैनर तले आज दिनांक 30 मार्च 2025
उमा वाणी न्यूज़ रायपुर
जगद्गुरु नरेन्द्राचार्य भक्त सेवा मंडल, रायपुर (छ.ग.)
कमांक/12/हिन्दू नववर्ष शोभा यात्रा/मार्च-2025
रायपुर, दिनांक 30.03.2025
हिन्दू नव वर्ष की भव्य शोभा यात्रा निकली
जगद्गुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य जी महाराज दक्षिण पीठ नाणीजधाम, रत्नागिरी महाराष्ट्र के बैनर तले आज दिनांक 30 मार्च 2025
को हिन्दू नववर्ष (नवरात्रि) के उपलक्ष्य में स्व-स्वरूप संप्रदाय भक्त सेवा मण्डल, छत्तीसगढ़ द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।

शोभा यात्रा में शामिल होने का जुनून इस बार देखते ही बन रहा था। शोभा यात्रा प्रातः 7:00 बजे से आयोजित था. किंतु भक्त गण एक दिन पहले रात्रि से ही आना प्रारंभ कर दिये थे। छ.ग. के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि हिंदू धर्म के सभी पंथों और समाज के धर्म प्रेमी भाई, माता और बहनों ने एकजुटता का परिचय देते हुये जगद्गुरू नरेंद्राचार्य जी महाराज जी के बैनर तले हिन्दू नववर्ष की शोभा यात्रा में एक साथ शामिल हुये।

इस भव्य शोभा यात्रा में श्री हनुमान मंदिर समिति तात्यापारा, महाराष्ट्र मण्डल, मराठा समाज, कुनबी समाज, तेली समाज, यादव समाज, अर्द्धनारीश्वर धाम, वैष्णव किन्नर अखाड़ा, क्षत्रिय पवार समाज, संत समाज परिवार रायपुर के अलावा जगद्गुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य जी महाराज स्व-स्वरूप संप्रदाय के रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद और बिलासपुर जिले के भक्तगण शामिल हुये।
जगद्गुरू नरेंद्राचार्य जी महाराज का आव्हान कर श्री हनुमान मंदिर तात्यापारा चौक रायपुर से शोभा यात्रा की शुरूवात की गई। शोभा यात्रा में सबसे पहले दुर्ग जिले की महिला भक्त गणों द्वारा लेजिम नृत्य का प्रदर्शन किया गया। उसके पीछे कलश की टोली, फिर जगद्गुरू नरेंद्राचार्य जी महाराज का रथ, झण्डों की टोली, श्री हनुमान मंदिर समिति तात्यापारा, महाराष्ट्र मण्डल, मराठा समाज, कुनबी समाज, तेली समाज, यादव समाज, अर्द्धनारीश्वर धाम, वैष्णव किन्नर अखाड़ा, क्षत्रिय पवार समाज, संत समाज परिवार के सदस्य गण, उसके पीछे राजनांदगांव जिले के भक्तगणों द्वारा राउत नाचा का प्रदर्शन किया गया। शोभा यात्रा में रायपुर जिला, धमतरी जिला, बालोद जिला और महासमुंद जिला के द्वारा नवदुर्गा नवदेवियों, राम दरबार और भारत माता की मनोरम झांकी का प्रदर्शन किया गया। नववर्ष शोभा यात्रा में जहां एक ओर नवरात्रि की झलक दिखी वहीं छत्तीसगढ़ी पारम्परिक नृत्य का समावेश भी दिखा।
भक्तगण विभिन्न टोलियों में ढोल ताशे, बाजा गाजा के साथ भजन करते और सांस्कृतिक कार्यक्रम करते शोभा यात्रा में शामिल हुये। लगभग 1500 भक्तों की यह शोभा यात्रा तात्यापारा चौक रायपुर से से प्रारंभ होकर फूल चौक, शारदा चौक, एम.जी. रोड, गुरूनानक चौक, राठौर चौक, रामसागर पारा होते हुये विश्वकर्मा भवन बढ़ई पारा रायपुर में समापन हुई।
इस शोभा यात्रा में अर्द्धनारीश्वर धाम वैष्णव किन्नर अखाड़ा की साध्वी सौम्या
दीदी, पीठ प्रमुख श्री घनश्याम माहेश्वरी, पीठ सह प्रमुख मुन्ना लाल मोटघरे, छ.ग. पीठ व्यवस्थापक सुधीर पवार, पीठ समिति सदस्य श्री सच्चिदानंद उपासने, रायपुर जिलाध्यक्ष डी. एल. देवांगन, महिला अध्यक्ष राधा जायसवाल, दुर्ग जिलाध्यक्ष राजकुमार पवार, महिला अध्यक्ष शारदा पवार, धमतरी जिलाध्यक्ष मोहनीश पदमवार, महिला अध्यक्ष राजश्री रणसिंह, निरीक्षक सचिन तोड़कर, बालोद महिला अध्यक्ष रूपा सोरी, निरीक्षक निर्बुद्धे, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष राजाराम पंचारी, निरीक्षक रामकृष्ण मिरी, महासमुंद जिलाध्यक्ष हर्ष चंद्राकर, महिला अध्यक्ष मंजू चंद्राकर, पीठ प्रवचनकार प्रमुख सुषमा साहू, छ.ग. पीठ लेफिटीनेंट संग्राम सेना तारतलाल तारम, रायपुर कर्नल येनीराम शिवनकर धमतरी कर्नल वेदप्रकाश सोनी, बालोद कर्नल कमलेश साहू, गंगासागर तिवारी, राजिल रणदिवे, गुरूसेवक दल प्रमुख ज्योति रणदिवे, संदीप गभने, प्रफुल्ल तिवारी, आनंद तलोले, रायपुर से पुरुषोत्तम तरोने एवं छ.ग. के विभिन्न जिलों, तहसीलों के भक्तगण शामिल हुये।
विनीत
(सच्चिदानंद उपासने)
समाज सेवक, रायपुर (छ.ग.)
मोबा. नं. 94252-02652
(घनश्याम माहेश्वरी)
पीठ प्रमुख, उपपीठ छ.ग.
मोबा. नं. 94240-51300