छत्तीसगढ़

रायपुर जिले में सुशासन तिहार 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

कलेक्टर-एसएसपी ने किया निरीक्षण, आवेदकों से उनकी समस्याओं पर की चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आज सुशासन तिहार-2025 का आगाज हुआ। इसी क्रम में आज जिले के नगरीय निकायों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान पेटियों के माध्यम से आमजनों के शिकायत प्राप्त किए गए। राजधानी में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन के अंतर्गत विभिन्न वार्डों की समीक्षा की और आवेदकों से चर्चा कर उनकी मांग और समस्याओं को सुना।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार प्रदेशभर में 8 अप्रैल से 31 मई तक 3 चरणों में आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार समाधान पेटी रखी गई है, जिसमें आम जनता अपनी समस्या संबंधी आवेदन डाल सकेंगे। साथ ही यह आवेदन ऑनलाईन पोर्टल sushasantihar.cg.nic.in के माध्यम से भी किये जा सकेेंगे।

Related Articles

Back to top button