Health

खाने के फौरन बाद हेल्दी लगने वाली इन चीजों से करें परहेज

आयुर्वेद में खान-पान को लेकर काफी सारे नियम बताए गए हैं जो पूरी तरह से साइंटिफिकली प्रूव हैं। इन्हीं नियमों में कुछ नियम भोजन करते समय लागू होते हैं। तो वहीं काफी सारे नियम खाना खाने के बाद के लिए हैं। दरअसल, खाने को ठीक तरीके से पचाने के लिए जरूरी है भोजन के बाद कुछ चीजों को ना खाया जाए। नहीं तो एसिडिटी और ब्लॉटिंग जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि खाने के बाद इन चीजों को खाने से बचना चाहिए नहीं तो हेल्दी होने के बाद भी ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

फल
फल खाना सेहतमंद होता है। क्योंकि ये पचने में आसान होते हैं। लेकिन इनकी यहीं खूबी खाना खाने के बाद खाने पर नुकसान करती है। दरअसल, फ्रूट्स के एंजाइम टूटकर खाने के साथ मिक्स हो जाते हैं और पेट की समस्याओं को पैदा करने लगते हैं।

ठंडा पानी
फ्रिज में रखा ठंडा पानी सेहत के लिए हर तरह से नुकसान करता है। खासतौर पर जब आप खाने के बाद ठंडे पानी को पीते हैं तो ये पेट में बनने वाले डाइजेस्टिव एंजाइम को ठंडा कर देता है। जिससे खाना पचने का प्रोसेस रुक जाता है। साथ ही खाने के जरूरी पोषक तत्व भी शरीर नहीं अब्जॉर्ब कर पाता। इसलिए खाने के फौरन बाद ठंडा पानी पीने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए।

गर्म चाय
खाने के फौरन बाद अगर आप गर्म हर्बल टी या ड्रिंक लेते हैं तो भी ये पाचन शक्ति को कमजोर बना सकता है। क्योंकि ये बहुत ज्यादा गर्म होते हैं और पेट के तापमान को बढ़ा देते हैं। और डाइजेशन धीमा पड़ने लगता है। खाने से जरूरी पोषण को निकालने के लिए भोजन एंजाइम्स में टूटता है। जिसके लिए सही तापमान की जरूरत होती है।. इसलिए खाने के फौरन बाद किसी हर्बल हॉट ड्रिंक का सेवन भी ना करें। बल्कि ऐसी चीजें खाएं जो डाइजेशन को बढ़ावा दें।

Related Articles

Back to top button