छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में अनोखा आवेदन: ससुराल जाने के लिए मोटरसाइकिल की मांग

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चल रहे सुशासन तिहार के दौरान एक अजीबो-गरीब आवेदन ने सबका ध्यान खींचा है। यह आवेदन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने मैनपाट स्थित ससुराल जाने के लिए मोटरसाइकिल की मांग की है…यह मजेदार आवेदन अगेश कुमार नामक युवक की ओर से दिया गया है। युवक ने अपने आवेदन में लिखा है कि उसकी ससुराल मैनपाट में है और वहाँ आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इसी कारण उसने सरकार से एक नग मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन में अगेश कुमार ने यह भी लिखा है कि सड़क सुविधा सीमित होने और परिवहन के साधन न होने की वजह से उसे शादी के बाद से ही ससुराल आने-जाने में दिक्कत हो रही है। अब चूंकि सुशासन तिहार में जनता की समस्याएं हल करने की कोशिश की जा रही है, तो उसने भी अपनी “जरूरत” सरकार के सामने रख दी।

अब ये कहना मुश्किल है कि अगेश कुमार को मोटरसाइकिल मिलेगी या नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि उनके इस आवेदन ने लोगों को हंसी का मौका जरूर दे दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस अनोखी मांग को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button