छत्तीसगढ़

– नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब: पिता गिरफ्तार, बेटा फरार, पुलिस कर रही तलाश

रायगढ़। NTPC में नौकरी लगाने के नाम पर बाप और बेटे ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है। नगद व ऑनलाईन रुपए लेने के बाद न तो नौकरी लगाए और न पीड़ित को रुपए वापस किए। ऐसे में पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम झलमला का रहने वाला कर्मवीर सिंह 31 साल नौकरी की तालाश में था। ऐसे में साल 2023 में पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम महलोई के सुदामा प्रधान से उसकी पहचान हुई। तब उसने NTPC में नौकरी लगवा देने की बात कही। सुदमा व उसके पिता भरतलाल प्रधान ने उसके साथ धोखाधड़ी करने की साजिश रची और नौकारी लगाने के नाम पर रूपए की डिमांड की।

तब कर्मवीर रुपए देने को तैयार हुआ, तो भरत प्रधान ने अपने पुत्र सुदामा के खाते में 2 अप्रैल 2023 को ऑनलाईन 1 लाख रुपए, 3 अप्रैल को 75 हजार रुपए, 8 अप्रैल को 1 लाख रुपए खाते में डलवाए। इसके अलावा कर्मवीर ने 75 हजार रुपए नगद दिए। इस तरह कर्मवीर ने 3 लाख 50 हजार रुपए दिया, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली। तब कर्मवीर उन्हें नौकरी के लिए बोला, तो पिता-पुत्र टालमटोल करने लगे। इससे कर्मवीर समझ गया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज होने के बाद तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। उसमें से भरतलाल प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका पुत्र सुदामा की तलाश की जा रही है। फिलहाल मामले में जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button