दिनांक 21 अप्रैल 2025 को, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना कैंपस में, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ
उमा वाणी न्यूज रायपुर

दिनांक 21 अप्रैल 2025 को, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना कैंपस में, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ

दक्षिण विधायक माननीय श्री सुनील सोनी जी द्वारा किया गया। शुभारंभ के अवसर पर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर ज्योतिष टंडन एवं अस्पताल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें। वार्ड के पार्षद रमेश सपहा एवं अन्य भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परी योजना, केंद्रीय फार्मा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सहयोग से,फार्मास्युटिकल्स विभाग द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है, जिसका उद्देश्य *प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र* नामक समर्पित दुकानों के माध्यम से जनता को सस्ती कीमतों पर गुणवत्ता पूर्ण दवाईयां उपलब्ध कराना है। मठपुरैना क्षेत्र में जन औषधि केंद्र खुलने से क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा एवम सस्ते दरों में उनको दवा उपलब्ध होगी। जन औषधि केंद्र खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम को 6 बजे तक रहेगा।