पहलगाम आतंकवादी हमले में मृत आत्माओ को शहर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
उमा वाणी न्यूज रायपुर
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर
पहलगाम आतंकवादी हमले में मृत आत्माओ को शहर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
रायपुर 23 अप्रैल 2025 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते दिन हुए आतंकवादी हमले से पूरा देश रोष में है पूरा देश आज एकजुट होकर इस आतंकवादी हमले की निंदा कर रही है शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज आतंकवादी हमले में मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला,कांग्रेस भवन गांधी मैदान से हाथों में कैंडल लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता कोतवाली चौक पहुंचे जहां 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि आतंकवादी हमले से आज पूरा देश एकजुट होकर इस आतंकवादी हमले की निंदा कर रहा है कांग्रेस पार्टी मृतको के परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है हमें पूरा विश्वास है कि देश की जन भावनाओं के अनुसार आतंकवादी हमले का बदला लिया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम छाया वर्मा उधोराम वर्मा मदन तालेड़ा सुरेश ठाकुर आकाश शर्मा श्री कुमार मेनन दिनेश ठाकुर दिलीप चौहान प्रशांत ठेंगड़ी दीपा बग्गा देव कुमार साहू सारिक रईस खान जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे सोनू शर्मा कामरान अंसारी ओम श्रीवास राजू सोनी राहुल तिवारी अनीश मनिहार नवीन केसरवानी बाबा मसीह अनिल रायचूरा अमित नायडू बाकर अब्बास शब्बीर खान प्रीति सोनी अस्सु खान गोपाल श्रीवास उपस्थित थे।
बंशी कन्नौजे
प्रवक्ता
शहर जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर