छत्तीसगढ़रायपुर

सुशासन तिहार 2025ः ग्राम समोदा में हुआ समाधान शिविर का आयोजन

उमा वाणी न्यूज रायपुर  

समाचार
जिला जनसंपर्क कार्यालय
जिला रायपुर

सुशासन तिहार 2025ः ग्राम समोदा में हुआ समाधान शिविर का आयोजन

*कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में 132 आवेदनों का हुआ निराकरण*

रायपुर 08 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में ग्राम समोदा में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में आमजनों की मांगों को पूरा कर उनकी शिकायतों का निराकरण किया गया। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम समोदा में 132 मांग और शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनका आज शत-प्रतिशत निराकरण हुआ।

शिविर में आमजनों के आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए उनका आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, किसान किताब (ऋण पुस्तिका) बनाई गई और मंच में उपस्थित जनप्रतिधिनियों द्वारा उन्हें प्रदान किया गया।

समाधान शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button