छत्तीसगढ़

राजभवन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी को सेवानिवृित्त पर दी गई विदाई

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री कामता प्रसाद दीवान की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री डेका ने उनके उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री डेका ने कहा कि राजभवन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में श्री दीवान ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन न केवल अनुशासन और सतर्कता से किया, बल्कि उन्होंने राजभवन परिवार में अपने सौम्य व्यवहार, समर्पण और सेवा भावना से सभी का दिल जीता। सुरक्षा जैसे अत्यंत उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य में उन्होंने जिस सजगता और संयम का परिचय दिया, वह प्रेरणादायक है। इस अवसर पर राजभवन सचिवालय से छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेषन के लिए स्थानांतरित हुई सुश्री प्रतिमा षर्मा को भी विदाई दी गई है। राज्यपाल श्री डेका ने श्री दीवान और सुश्री षर्मा के उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना की। राज्यपाल श्री डेका ने श्री दीवान और सुश्री शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, परिसहाय श्री सुनील षर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, परिसहाय स्क्वा. लीडर श्री निशांत कुमार सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button