रायपुर

2587 वी बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाया गया जयंती के अवसर पर समाज के लोगों द्वारा खीर एवं प्रसाद वितरण का कार्यकम किया गया

उमा वाणी न्यूज रायपुर

2587 वी बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाया गया
जयंती के अवसर पर समाज के लोगों द्वारा खीर एवं प्रसाद वितरण का कार्यकम किया गया*

2587 वी बुद्ध जयंती ,आज दिनांक 12 मई सोमवार 2025 को, बुद्ध प्रतिमा स्थल कटोरा तालाब गार्डन में,”द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया जिला शाखा रायपुर”, भारतीय बौद्ध महासभा युवा प्रकोष्ठ द्वारा,धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर अल्प संख्यक आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष माननीय अमरजीत छाबड़ा , सिविल लाईन पार्षद श्रीमती संजना संतोष हियाल, धम्म मित्र नागपद्म, सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति भाजपा युवा प्रकोष्ठ से आयुष्मान योगेश रावत जी , डॉक्टर प्रशांत रावत, अरुण कुमार रामटेके, अरुण डोंगरे, गजेन्द्र डोंगरे मधुकर वाल्दे, खिलेंद्र दावडे, सुमित ओमप्रकाश देवघड़े, राहुल जनबोधकर,पुष्पा धावड़े, प्रिया डोंगरे एवं सभी एरिया से उपासक उपस्थित रहें। सर्व प्रथम कार्यकम की शुरुवात करते हुए मुख्य अतिथियो द्वारा बुद्ध प्रतिमा स्थल में मोमबत्ती अगरबती प्रज्वलित किया गया एवं धम्म मित्र नागपद्म जी ने वंदना करवाई। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। नागपद्म जी ने बुद्ध की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं बौद्ध गया में उनको मिले ज्ञान के बारे में बताया। सिविल लाइन पार्षद श्रीमती संजना संतोष हियाल जी ने बुद्ध के संदेश, अहिंसा और पंचशील पालन करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने प्रतिमा स्थल को विकसित करने की बात कहीं। *मुख्य अतिथि एवं अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष माननीय अमरजीत छाबड़ा जी अपने उद्बोधन में अल्प संख्यक आयोग के कार्यों के बारे में बताते हुए बौद्ध के विचारों को ग्रहण कर के कोई भी बोधिसत्व बन सकता हैं। उन्होंने कार्यकम स्थल को विकसित करने का सुझाव देते हुए इसे बड़े पैमाने पर आगामी वर्षों में करने और कार्यकम के लिए सरकारी फंड उपलब्ध कराने के लिए चर्चा करने की बात कहीं। कार्यकम का मंच संचालन डॉक्टर प्रशांत रावत जी एवं आभार व्यक्त गजेन्द्र डोंगरे जी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button