रायपुर

शाला प्रवेश उत्सव: शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

उमा वाणी न्यूज़ रायपुर

शाला प्रवेश उत्सव: शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत! रायपुरl

शासकीय प्राथमिक शाला लभांडी में सत्र 2025-26 के लिए शाला प्रवेश उत्सव पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गयाl शाला प्रवेश उत्सव के पूर्व स्कूल में नए बच्चों के प्रवेश के लिए बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गईl जिसमें मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल जाकर नाम लिखाओ, सारे काम बाद में कॉपी पेन हाथ में नारों के साथ पूरे ग्राम में भ्रमण करते हुए नए बच्चों को स्कूल प्रवेश करने के लिए आवाहन किया गयाl
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में नवीन सत्र में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी बच्चों एवं पालकों का तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया, तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा उन्हें नए गणवेश एवं पुस्तक का वितरण कर मुंह मीठा कराया गया! बच्चों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा की आप प्रतिदिन तैयार होकर स्कूल आए और शिक्षकों द्वारा दिए गए गृह कार्यों का प्रतिदिन घर जाकर अभ्यास करेंl शिक्षा हमारा प्राथमिक अधिकार है किंतु स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य की शिक्षा भी प्रदान की जानी चाहिएl शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण निषाद ने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिस बच्चे की वर्ष में कक्षा में सबसे ज्यादा उपस्थिती रहेगी उन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा l इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से राधेश्याम थवाईत, प्रधानपाठक रघुवीर निषाद, पूर्णिमा हिरवानी, प्रीति चंद्राकर, राकेश पुरी गोस्वामी, पुरुषोत्तम बघेल सहित शासकीय प्राथमिक शाला के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं, पालक एवं प्यारे बच्चे उपस्थित रहेंl आभार प्रदर्शन शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू द्वारा किया गयाl

Related Articles

Back to top button