रायपुर

जनदर्शन कार्यक्रम में बदलाव इस सप्ताह बुधवार की बजाय गुरुवार को आयोजित होगा जनदर्शन

उमा वाणी न्यूज़ रायपुर

जनदर्शन कार्यक्रम में बदलाव

इस सप्ताह बुधवार की बजाय गुरुवार को आयोजित होगा जनदर्शन

आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) गुरु खुशवंत साहेब जी के नेता जी चौक स्थित विधायक कार्यालय, आरंग में प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम इस सप्ताह गुरुवार, 19 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा।

यह बदलाव 18 जून बुधवार को रायपुर में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में भागीदारी के कारण किया गया है। अतः समस्त नागरिकों एवं हितग्राहियों से अनुरोध है कि वे जनदर्शन में अपनी उपस्थिति गुरुवार को सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button