मध्य प्रदेश
रायसेन में मूर्ति बनाने वाले कारखाने में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

भोजपुर (रायसेन)। शहर के मंडीदीप थाना क्षेत्र में स्थित मूर्ति बनाने वाले कारखाने में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। इस दौरान अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सामान धू-धूकर जलने लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं आग लगने के बाद बिजली कंपनी ने करेंट सप्लाई बंद नहीं किया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।


