
रायपुर – आज राष्ट्रकवि डॉक्टर मैथिली शरण गुप्त का उनकी जयन्ती पर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 3 के सहयोग से राजधानी शहर के जलविहार कॉलोनी के डॉक्टर मैथिली शरण गुप्त की प्रतिमा स्थल पर रखे गए पुष्पांजलि आयोजन में रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों,आमजनों ने नमन किया.




