लाहोटी मित्र मंडल द्वारा स्वर्णिम सफर दांपत्य का सम्मान समारोह का आयोजन वृंदावन हॉल में हुआ।
(उमा वाणी) रायपुर

लाहोटी मित्र मंडल द्वारा स्वर्णिम सफर दांपत्य का सम्मान समारोह का आयोजन वृंदावन हॉल में हुआ।
इस अत्यंत गरिमामय और भाव विभोर कार्यक्रम की रूपरेखा श्री लाहोटी जी के मार्गदर्शन में तैयार की गई और फिर हम सारे सदस्य इस पुनीत कार्य के लिए जुट गए।3 महीने की मेहनत रंग लाई और रायपुर में ऐसा पहला आयोजन सम्पन्न हुआ।शुरुवात में एक विचार आया कि कैसे इतने जोड़े मिलेंगे लेकिन सच्चे मन से कोशिश करो तो ईश्वर भी साथ देते है।एक एक सदस्य की मेहनत रंग लाई और इतने जोड़ों की सूची आई कि बाकी को अगले वर्ष के लिए रोकना पड़ा।50 साल,60 साल और 70 साल के भी पति पत्नी बड़े उत्साह से आए।उनकी ऊर्जा और समर्पण को मै नमन करती हु।मेरा सौभाग्य कि मैं इस संस्था की सदस्य भी हु और मेरे विवाह को भी 51 वर्ष पूरे हो चुके है तो मेरा भी सम्मान हुआ।सभी का तिलक लगाकर स्वागत हुआ।फिर सभी के हमारी परम्परा नुसार पांव धोए गए।फिर दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और अपनी यादों को ताजा किया।एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।हर दंपत्ति को शगुन के सामान दिए और फिर लज्जतदार प्रीति भोज के साथ इस सुंदर आयोजन का समापन हुआ।सभी के सहयोग और लाहोटी जी के कुशल मार्गदर्शन में आगे भी ऐसे अदभुत आयोजन होते रहेंगे और हम सब मिलकर उनकी शादी के 50 वर्ष मनाएंगे ऐसी हम सब ईश्वर से प्रार्थना करती हु।