रायपुर

विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करना और शिशुओं को रोगों से बचाना है। इस वर्ष की थीम है “स्तनपान में निवेश करें, भविष्य में निवेश करें

(उमा वाणी ) रायपुर

विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करना और शिशुओं को रोगों से बचाना है। इस वर्ष की थीम है “स्तनपान में निवेश करें, भविष्य में निवेश करें


स्तनपान सप्ताह अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी जी के निर्देशन में एवं, मातृत्व स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ प्रीति नारायण जिला कार्यकम प्रबंधक श्री मनीष मेजर वार के मार्ग दर्शन में आज दिनांक 7 ऑगस्ट 2025 को,आरंग ब्लॉक में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया । इस अवसर पर ब्लॉक आरंग के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी अनंत, कार्यकम प्रबंधक श्री दीपक मिरी एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें।
नोडल अधिकारी डॉ प्रीति नारायण ने, स्तनपान के लाभ बताते हुए कहा कि,स्तनपान न केवल शिशु के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि माँ के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और माँ को भी स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
– खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय लक्ष्मी अनंत ने कहा कि, जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न अस्पतालों और संगठनों द्वारा स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में स्तनपान के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
– *सरकारी पहल*: भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इस सप्ताह को मनाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

*कार्यकम प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में गाईड लाईन के अनुसार गतिविधि किया जा रहा है*। प्रमुख गतिविधियों में:
*हेल्दी बेबी शो और कार्यशाला*: विभिन्न स्थानों पर हेल्दी बेबी शो और कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें माताओं को स्तनपान और शिशु आहार के बारे में जानकारी दी जा रही है।
खंड विस्तार प्रशिक्षक अधिकारी ने- बताया कि *बोतलबंद दूध मुक्त परिसर*: प्रसव केंद्रों को बोतलबंद दूध मुक्त परिसर घोषित किया जा रहा है, ताकि माताएं केवल स्तनपान को ही प्राथमिकता दें।
– *स्तनपान समर्थन*: स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माताओं को स्तनपान के बारे में जानकारी दे रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं ।

Related Articles

Back to top button