छत्तीसगढ़रायपुर

जय बुढ़ा देव कंडरा आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया

(उमा वाणी) रायपुर

📍 रायपुर
जय बुढ़ा देव कंडरा आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया

विश्व आदिवासी दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि एक जीवंत स्मृति है — जंगलों की महक, मिट्टी की खुशबू, ढोल-नगाड़ों की गूंज और लोकगीतों की मधुर धुनों में बसी हमारी पहचान की।

आज डॉ. राजेन्द्र नगर, बुढ़ा देव मंदिर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में *भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी जी एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री सुनील सोनी सम्मिलित हुवे*।
अतिथियो के गरिमामयी उपस्थिति मे पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण भी किया गया जो आने वाली पीढ़ियों के लिए केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हरियाली और जीवन का वचन है।
माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी के द्वारा समाजिक भवन के जीर्णोद्धार के लिये राशि 10 लाख रुपये देने की घोषणा किया गया विधायक भानु्प्रतापुर श्रीमति सावित्री मनोज मंडावी जी के दुवारा भविष्य मे समाजिक उत्थान हेतु हर एक सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री दिनेश छेदैया ने समाज को एकता बनाए रखने का संदेश दिया साथ हि साथ कार्यक्रम मे उपस्थी वेद सोरी जी, शैलेन्दी छेदैया, प्रेम लाल छेदैया, होरी लाल, आदित्य नेताम, शेखर छेदैया, भारतेश नेताम, उमा छेदैया, श्याम लाल छेदैया, कैलाश मरकाम एवं समाज के सगा जन उपस्थी हुए।

Related Articles

Back to top button