शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने गांधी जयंती का आयोजन किया
छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस और गांधी जयंती के पावन अवसर पर
वरिष्ठ जनों के लिए बापू की कुटिया कलेक्टर परिसर गार्डन में आयोजन किया जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को माल्यार्पण कर उनका नमन किया साथ ही वरिष्ठ जनों के लिए स्वास्थ्य जांच चेकअप भी कराया गया जिसमें लगभग 200 से अधिक वरिष्ठ जनों ने अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराई चेक अप प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ अनुश्री पाठक और उनकी टीम ने किया जिसमें रक्तचाप और अन्य जांच की गई इस विशेष अवसर पर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के सदस्य देवाशीष द्वारा पाथ कांइड लैब के सहयोग से सभी वरिष्ठ जनों का कोलेस्ट्रॉल शुगर और थाइराइड बीपी और अन्य जांच निःशुल्क कराया गया संस्था द्वारा वरिष्ठ जनों के मनोरंजन के लिए कुछ प्रतियोगिताएं भी रखी गई , वरिष्ठजनों को स्मृति स्वरूप पौधे उपहार में दिए गए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय की कुलपति अरुणा पलटा और समाजसेवी श्रीमती शकुंतला देवी थी । इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष अजय तिवारी व विनय अग्रवाल ,पाथ कांइड सर्वेश तिवारीऔर डॉ अनुश्री पाठक का , सम्मान किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में शकुंतला फाउंडेशन की अध्यक्ष स्मिता सिंह हासी बनर्जी , गोविन्द अग्रवाल, महेश दुबे , पदमा घोष कमल जैन सुषमा बग्गा माया तिवारी ,सोनल राजेश शर्मा , अपर्णा यादवी सावी देवांगन , सरिता गौर ज्योति तलमले आदि का सराहनीय योगदान रहा



