छत्तीसगढ़

उत्कल गाड़ा महिला मंच ने मनाया धूम धाम से मनाया नुआ खाई महोत्सव – समाज के हजारों लोग हुए शामिल – सावित्री जगत

राजधानी स्थित शहीद स्मारक में उत्कल समाज का महा पर्व नुआ खाई महोत्सव 2023 बड़ी धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम में उत्कल समाज के हजारों लोग शामिल हुए और ओडिशा के प्रसिद्ध कलाकार रुकु सोना एवं योगेश जोजो का रंगारंग कार्यक्रम में झूम उठे । हजारों की संख्या में कार्यक्रम में शामिल दर्शकों ने जोर जोर से नारे लगाए सावित्री दीदी जिंदावाद जिंदाबाद । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय गाड़ा महासभा के अध्यक्ष श्री नारायण बाघ, उपस्थित अतिथियों में सांसद श्री सुनील सोनी, पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्रi संजय श्रीवास्तव, किशोर महानंद, गोपाल सोनी, बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष…… , शैलेंद्र नायक, संतोष सोनी, शशिकांत विभार आदि अतिथि गण रहे ।कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने उद्बोधन देते हुए नुआ खाई पर्व का समाज को बधाई दिए और समाज के प्रगति के लिए समाज के महिलाओं को आगे आने कहा । उत्कल गाड़ा महिला मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने समाज वरिष्ठ जनों को प्रणाम करते हुए अपना उद्बोधन प्रारंभ की । श्रीमती जगत ने कहा समाज की प्रगति के लिए मातृ शक्ति को आगे आने होंगे, जब तक समाज के महिलाएं शिक्षित, संगठित, संघर्ष नहीं करेंगे तब तम समाज का विकास का संभव नहीं है । कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कल महिला मंच के प्रमुख पदाधिकारी गणों में से संतोषी सोनी, पिंकी निहाल, मीरा बाग, हेमा सागर, आलिम बिभार, प्रीति सागर, अंजली बिभार, सविता बिभार, रवीना जगत, दिया सिंह, अनीता तांडी, बनीता जगत आदि थे।

Related Articles

Back to top button