शांतिनिकेतन महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्र
(उमा वाणी) न्यूज राजधानी रायपुर
शांतिनिकेतन महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्र एवं छात्राओं के लिए दीक्षा आरंभ समारोह एवं स्वदेशी जागरण मंच स्वावलंबी भारत अभियान का आयोजन
आज दिनांक 11.09.2025 को शांतिनिकेतन महाविद्यालय चांगोरभाटा, रायपुर, में नव प्रवेशित छात्र एवं छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह
एवं स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम , दोपहर 1-00 बजे से प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज के एम डी श्री मुकेश गुप्ता, प्रिंसिपल श्रीमती डॉ. देवाहुती तिवारी , वाइस प्रिंसिपल बंसीलाल सुरगे, डायरेक्टर ऋषभ गुप्ता एवं स्वदेशी जागरण मंच से मुखवक्ता मनोवैज्ञानिक डॉक्टर ईला गुप्ता एवं श्री स्वतंत्र कुमार शर्मा उपस्थित थे 
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती को माल्यार्पणन कर की गई।सभी नव प्रेषित छात्र छात्राओं का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती देवाहूति तिवारी जी के द्वारा नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं को स्वागत भाषण द्वारा महाविद्यालय की गतिविधियों शिक्षा प्रणाली एवं नई शिक्षक नीति की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। और बताया कि “नई शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन कौशल और आत्मनिर्भरता की ओर भी प्रेरित करती है।”मंच का संचालन प्रो. अजय पटेल द्वारा किया । इस सत्र के समस्त कार्यक्रम की जानकारी प्रो. प्रदीप घोष द्वारा दी गई ।
नवप्रवेशीत छात्र छात्राओं में ब्रांड एंबेसडर के रूप में
1. हर्ष पिंपलकर (b.com)
2. डॉली धीवर (bsc)
इनके साथ ही क्लास रिप्रेजेंटेटिव अलग-अलग संकाय से 1. राजीव सिंह ठाकुर (b.sc 1st semester)
3. हर्षा नायक (b.com 1st semester)
4. श्रजल यादव (b.com 1st semester)
5 .शैलेश दुबे (msc /mb 1st semester)
6.पेमिन साहू (msc/mb 1st semester)
7.मांडवी आदित्य ( b.sc 1st semester)
चुने गये।
8.सागर बंजारे (b.sc 1st semester)
डॉ. अलका मिश्रा ने नवप्रवेशित छात्र- छात्रोओं एवं उनके पालको को शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों से अवगत कर विस्तृत जानकारी दी । कॉलेज के समस्त प्रोफेसर्स दीक्षा ठाकुर , सुरभि शर्मा, प्रियंका चंद्राकर, संजू साहू, शिखा शर्मा , पूर्णिमा पटेल ,हर्षिता राजपूत एवं शिव शंकर भोई ,विजय साहू , आफिस स्टाफ पूजा हरिहरननो चितरंजन पटेल द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को अपने-अपने संकाय की नई शिक्षा नीति से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी थी एवं जनरल इलेक्टिव एवं डिसिप्लिन स्पेशलाइज्ड कोर्स का चुनाव करते समय किन बातों का ध्यान रखना है पर प्रकाश डाला । सीनियर छात्र-छात्राओं ने मनोरंजन के लिए रोचक गेम एवं प्रतियोगिताएं लर्निंग स्किल एवं कम्यूनिकेशन पर रखी गई रखी गई । नवप्रवेशित छात्र इस कार्यक्रम में सभी विषय के छात्र- छात्राओं सहित कॉलेज के सभी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर्स, शांतिनिकेतन कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
प्राचार्य
शांतिनिकेतन महाविद्यालय,
चांगोराभाटा ,रायपुर