खेलछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय कोर्फबॉल चैंपियनशिप में सरगुजा का दबदबा: छत्तीसगढ़ टीम में 8 खिलाड़ियों का चयन, तमिलनाडु में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

अंबिकापुर। 21वीं सब-जूनियर और 30वीं जूनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल चैंपियनशिप का आयोजन चेन्नई, तमिलनाडु में 24 से 27 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम में सरगुजा जिले के कई खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जूनियर वर्ग में अभिषेक शर्मा, श्रेया उपाध्याय और विभा सोनवानी का चयन हुआ है, जबकि सब-जूनियर वर्ग में रुद्राक्षी जैन, संजना मिंज, रजनीकांता, रीत्विक राज गुप्ता और आयुष बारी को टीम में स्थान मिला है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टीम में अपनी जगह बनाई है। यह सरगुजा जिला के लिए गर्व की बात है कि यहां से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

जिला कोर्फबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों, कोच एवं अभिभावकों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button