छत्तीसगढ़

कांग्रेसी जानते हैं उनके लिए मोदी है तो मुश्किल है: किरण सिंह देव

कांकेर: कांकेर लोकसभा में चुनाव प्रचार थम गया अब प्रत्याशी केवल डोर टू डोर ही कर सकेंगे। 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे ऐसे में अंतिम दिवस भाजपा के बड़े नेताओं ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कोने-कोने और घर-घर तक पहुंचने की कोशिश की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांकेर जिले के नरहरपुर क्षेत्र में अपना प्रचार का क्रम जारी रखा। उनके साथ कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दौरा कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
ग्राम चवाड़ में किरण सिंह देव ने शक्ति केंद्र की बैठक ली कहा कि कांग्रेसी स्वयं कांग्रेस को हराने के लिए चुनाव लड़ रहे है। क्योंकि कांग्रेसी जानते हैं उनके लिए मोदी है तो मुश्किल है। कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे है क्योंकि कांग्रेस वह पार्टी है जो न तो जनता का सम्मान करती है न अपने ही कार्यकर्ताओं का। यहां सम्मान केवल एक परिवार का होता है और वो है गांधी परिवार। बड़े शर्म की बात है जनता ने इन्हे पांच वर्षों के लिए मौका दिया था पर इन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि इनके OSD समेत आधे दर्जन अधिकारी आज भी जेल में है।
ग्राम नावडोबरा में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेसी पूरे प्रदेश में 11 के 11 सीटों पर हार चुकी है। कांग्रेसी स्वयं भी मान चुके है मोदी है तो कांग्रेसियों के लिए जीतना मुश्किल है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने विकास विरोधी कांग्रेस के रहते भी छत्तीसगढ़ में आवास, नलजल, मुफ्त राशन, रसोई गैस सुविधा देती रही। ऐसे विकास विरोधियों को, आदिवासी विरोधियों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। 26 तारीख को कमल छाप का बटन दबाएं आदरणीय मोदी जी को PM बनाएं एवं देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनका हाथ मजबूत बनाएं यही आप सभी से अपील करने आया हूं।

Related Articles

Back to top button