शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर
संगठन सृजन अभियान में दिखा अभूतपूर्व उत्साह,,,,शहर अध्यक्ष पद हेतु 5000 से अधिक लोगों ने रखी अपनी राय
केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुढाडे ने रायपुर शहर दक्षिण एवं ग्रामीण विधानसभा के पदाधिकारियों से की वन टू वन चर्चा
रायपुर,12 अक्टुबर 25 कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आज रायपुर में शहर अध्यक्ष पद को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कुल मिलाकर 5000 से अधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने अपनी राय रखी।कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं जिला प्रभारी प्रफुल्ल गुढाडे की उपस्थिति में दिनभर गहन चर्चा और संवाद का दौर चला।
*रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा की बैठक कांग्रेस भवन गांधी मैदान में आयोजित*
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में आयोजित की गई,इस दौरान बड़ी संख्या में ब्लॉक, वार्ड और बूथ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपनी राय व्यक्त की और संगठन सृजन अभियान को कांग्रेस की लोकतांत्रिक शक्ति का प्रमाण बताया।
*ग्रामीण विधानसभा की बैठक देवपुरी के शिवम पैलेस में हुई संपन्न*
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्लॉकों की बैठक देवपुरी स्थित शिवम पैलेस में आयोजित हुई।इस बैठक में ग्रामीण अंचलों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती के लिए अपने सुझाव साझा किए।
पर्यवेक्षक ने प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता से वन टू वन चर्चा कर उनकी राय जानी।
केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुढाडे ने कहा संगठन सृजन अभियान केवल नाम तय करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह कार्यकर्ता के सम्मान और उसकी भागीदारी को स्थापित करने की पहल है। कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी उसका समर्पित कार्यकर्ता है,और यही संगठन की दिशा तय करेगा।
इस दौरान पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा संगठन सृजन के सह प्रभारी पूर्व विधायक शैलेश पांडे पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल गिरीश दुबे विकास उपाध्याय प्रमोद दुबे आकाश शर्मा पंकज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बंशी कन्नौजे
प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

