गत संध्या महादेव घाट,रायपुर में छठ महापर्व आयोजन समिति द्वारा आयोजित सूर्य उपासना के महापर्व “छठ” के संध्या छठ पूजन में शामिल होकर सभी व्रतधारी माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनायें दी।


यह पर्व संयम,साधना और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है,जो समाज में श्रद्धा,संस्कार और एकता का संदेश देता है। छठी मइया और भगवान सूर्य नारायण की कृपा से हर घर में सुख-शांति और समृद्धि का प्रकाश बना रहे।
इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शिल्पकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



