छत्तीसगढ़रायपुर

ग्राम अंशुला विधानसभा बसना में १०८ एकादश कुंडीय महायज्ञ में हजारों साधु संत शामिल,,,राजीव अवस्थी

बसना उमा वाणी

ग्राम अंशुला विधानसभा बसना में १०८ एकादश कुंडीय महायज्ञ में हजारों साधु संत शामिल,,,राजीव अवस्थी

बसना ,ग्राम पंचायत अंशुला में विगत दिनों परम पूजनीय श्री श्री 108 सदगुरु देव सियाराम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमन महा गणेशाय महायज्ञ चल रहा है

जिसमें दक्षिण कौशल पीठ के परमपूज्य श्री राजीव लोचन दास जी महाराज के श्री मुख से राम कथा चल रहा है जिसमें हजारों की संख्या में लोग उन्हें सुनने आ रहे हैं। परम पूज्य संत श्री राजीव लोचन महाराज के श्रीमुख से कथा सनने के लिए बसना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डा , संपत अग्रवाल एवं उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए इसी क्रम में अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी अपने परिवार के सदस्यों के साथ श्री राम कथा श्रवण करने गए एवं उपस्थित साधु संतो से आशीर्वाद प्राप्त किया अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी ने दक्षिण कौशल पीठ के पीठाधीश्वर राजीव लोचन महाराज का मंच में स्वागत कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया ग्राम अंशुला के आस पास गांव का वातावरण राम नाम के मधुर भजन एवं भक्ति भाव से गूंज रहा है ।

Related Articles

Back to top button