रायपुर

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस की नई पहल – बच्चों के टैलेंट को दिया एक नया मंच

रायपुर उमा वाणी

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस की नई पहल – बच्चों के टैलेंट को दिया एक नया मंच

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस की ओर से 14 नवंबर, बाल दिवस के अवसर पर एक नई पहल की गई। इस पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को एकत्रित कर उनके अंदर छिपे हुए टैलेंट को सामने लाने का प्रयास किया गया। हमारा मानना है कि इन बच्चों को सही मंच न मिल पाने के कारण उनकी प्रतिभा अक्सर अनदेखी रह जाती है।

इस कार्यक्रम में 7 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों ने समूह नृत्य, सोलो डांस, गायन और कविताओं जैसी प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास को देखकर सभी उपस्थित सदस्य अभिभूत हो गए*

क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नीरू अग्रवाल और सचिव रोटेरियन तनुश्री अग्रवाल का कहना है कि इस तरह की पहल से बच्चों का आत्मविश्वास और प्रेरणा दोनों बढ़ते हैं। कार्यक्रम की चेयरपर्सन रोटेरियन प्रियंका अग्रवाल ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्लब की ओर से बच्चों को फल, ब्लैंकेट, आइसक्रीम और स्नैक्स भी वितरित किए गए। अंत में खुले मैदान में बच्चों की हंसी और उनके नन्हे कदमों की गूंज ने माहौल को खुशियों से भर दिया।

ज़िंदगी बहुत तेज़ भागती है, पर बचपन की यह मुस्कानें हमेशा दिल में बस जाती हैं*।
हैप्पी चिल्ड्रन्स डे 2025!

Related Articles

Back to top button