रोटरी क्लब द्वारा अस्पताल में भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित
रोटरी क्लब द्वारा अस्पताल में भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित 🌼

touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Auto;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 89.0;
रोटरी क्लब रायपुर ऐलिगेंस ने मैजिक ऑफ काइंडनेस पहल के अंतर्गत 8 दिसंबर को जरूरतमंद मरीजों के परिजनों के लिए निःशुल्क आहार सेवा का आयोजन किया। इस सेवा से लगभग 500 लोगों को लाभ प्राप्त हुआ। भोजन वितरण बाल गोपाल हॉस्पिटल के पास दोपहर 12:00 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नीरू अग्रवाल एवं सचिव रोटेरियन तनुश्री अग्रवाल सहित क्लब के कई सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अध्यक्ष ने कहा कि समाज सेवा रोटरी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, और अस्पताल में भोजन वितरण जैसे कार्य मानवता के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाते हैं।
मैजिक ऑफ काइंडनेस की चेयरपर्सन रोटेरियन शालू केडिया ने बताया कि यह सेवा विशेष रूप से मरीजों के परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई, ताकि कठिन परिस्थितियों में उन्हें भोजन की चिंता न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना रोटरी का प्रथम कर्तव्य है और क्लब आगे भी ऐसे कार्यों में अग्रणी रहेगा।
अस्पताल प्रशासन ने रोटरी क्लब के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सेवाएँ मरीजों और उनके परिजनों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से बड़ी राहत प्रदान करती हैं।