रायपुर

दो को जुड़वा भाई अग्निवीर जवानों का हुआ भव्य स्वागत

रायपुर  उमा वाणी न्यूज

दो को जुड़वा भाई अग्निवीर जवानों का हुआ भव्य स्वागत

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर के तत्वाधान में संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर अग्निवीर थल सेना में चयनित दो जुड़वा भाई झम्मन एवं झामेश्वर तारक आर्टी सेंटर हैदराबाद से प्रशिक्षण उपरांत वापस दिनांक 6 दिसंबर 2025 को रायपुर पहुंचे, रायपुर रेलवे स्टेशन में हवलदार राकेश कुमार सोनी द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात कोलर चौक से गृह ग्राम सारखी तक डीजे के माध्यम से बहुत ही हर्षल्लास के साथ पहुंचें | गांव में जगह-जगह पर महिलाओं ने आरती उतार कर स्वागत किए. पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा, निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर के प्रशिक्षक नायक योगेश कुमार साहू , नायक कमलनारायण मिश्रा, हवलदार ओमप्रकाश साहू, हवलदार एजुकेशन थलेंद्र साहू तथा प्रशिक्षणार्थी बच्चे, धीवर समाज परगना अभनपुर अध्यक्ष वेदव्यास तारक जी, विभिन्न समाज के प्रतिनिधिगण, धीवर समाज के अन्य प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य जनों ने अपनी गरिमामयी उपस्थित प्रदान की।

Related Articles

Back to top button