रायपुर

जोन कमिष्नर स्वास्थ्य अमले सहित शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने एवं जल जमाव क्षेत्रों में सफाई करवाकर निकासी कार्य सुनिष्चित करें – आयुक्त के निर्देष

0जोन कमिष्नर स्वास्थ्य अमले सहित शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने एवं जल जमाव क्षेत्रों में सफाई करवाकर निकासी कार्य सुनिष्चित करें – आयुक्त के निर्देष
0 लाखे नगर चैक में लैण्ड स्केपिंग करवाने, विधायक निधि, सांसद निधि, विकास कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने, राजस्व वसूली तेज करने के निर्देष 0


रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने साप्ताहिक समय सीमा बैठक अपर आयुक्त श्री यू.एस. अग्रवाल, श्री विनोद पाण्डेय, सभी जोन कमिष्नरों, विभागो के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में लेकर कार्यो की समीक्षा करते हुए आवष्यक निर्देष दिये।
आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने बैठक में सभी जोन कमिष्नरों को शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने विषेष ध्यान देने एवं स्वास्थ्य अमले सहित अनुबंधित रामकी कंपनी द्वारा किये जा रहे डोर टू डोर कचरा कलेक्षन कार्य एवं रोड के किनारे के सफाई कार्य पर विभिन्न मुख्य मार्गो एवं अन्य मार्गो में माॅनिटरिंग करके अच्छी सफाई व्यवस्था कायम करने सहित डोर टू डोर कचरा कलेक्षन कार्य प्रभावी तरीके से सभी जोनो में करवाना प्राथमिकता से सुनिष्चित करवाने के निर्देष दिये है। आयुक्त ने जलजमाव वाले क्षेत्रों में अभियान चलाकर सफाई करवाकर मच्छरजनित रोगो को कारगर तरीके से नियंत्रित करने निर्देषित किया है। आयुक्त ने एंटी लार्वा ट्रीटमेंट एवं फाॅगिंग अभियान प्रभावी तरीके से चलाने के निर्देष दिये है।
आयुक्त ने लाखे नगर चैक में लैण्ड स्केपिंग करवाकर सुन्दरता कायम करने के निर्देष जोन 5 कमिष्नर को दिये है। आयुक्त ने जोन 6 के अधिकारियों को ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान के समीप भाठागांव मैदान में बैडमिंटन कोर्ट विकसित करने एवं मार्ग किनारे लैण्ड स्केपिंग करवाकर सुन्दरता बिखेरते हुए रामायण कालीन सभ्यता की कलाकृतियां आमजनों को जानकारी देने उकेरने का कार्य करवाने के निर्देष दिये है। आयुक्त ने पहाडी तालाब सौंदर्यीकरण कार्य आईएसबीटी के तृतीय तल पर सुन्दर तरीके से विकसित को वर्किंग सेंटर के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करवाने निर्देषित किया है। आयुक्त ने विभिन्न स्थानों पर जनसहभागिता से समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी जोनो में पौधरोपण अभियान मानसून के दौरान व्यापक रूप से चलाने के निर्देष दिये है।
आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने अधिकारियों को निगम हित में राजस्व वसूली कार्य तेज गति से करने के निर्देष दिये है। साथ ही आवासो में व्यवसायरत संस्थानों पर नियमानुसार आवासीय की जगह रिकार्ड अपडेट कर व्यवसायिक कर लगाया जाना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये है। आयुक्त ने अमृत मिषन के तहत हितग्राहियों से जल उपलब्धता उपरांत नियमानुसार जलकर की वसूली करने के निर्देष दिये है। आयुक्त ने जोन कमिष्नरों को उद्यानों को सुव्यवस्थित स्वरूप देने का कार्य शीघ्र करवाने के निर्देष दिये है। आयुक्त ने सांसद निधि, विधायक निधि के विकास कार्यो सहित अधोसंरचना मद के जारी विकास कार्यो को शीघ्रता से माॅनिटरिंग करके पूर्ण करवाने निर्देषित किया है।

Related Articles

Back to top button