रायपुर उमा वाणी समाचार 
ग्राम पंचायत उमरिया में ECCE मेला उत्साहपूर्वक संपन्न ग्राम पंचायत उमरिया में दिनांक 24 दिसंबर 2025 को ECCE मेला का भव्य आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मोहनी भारती एवं श्रीमती तीजबाई जांगड़े के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम उमरिया के सरपंच श्रीमान अशोक बंदे रहे। विशेष रूप से उपसरपंच अर्जुन भारती, ग्राम पंचायत के पंचगण, मितानिन बहनें तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ECCE मेले की शुरुआत माता सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों द्वारा नृत्य, कविता एवं कहानी प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। वहीं मितानिन बहनों द्वारा गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया गया।
मेले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी टू ईट सामग्री से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, मितानिन एवं ग्रामवासियों ने स्वाद लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।



