छत्तीसगढ़

रायपुर के तीन वार्डों में बैठक कर कार्यकर्ताओं में

# “मेरा बूथ सबसे मजबूत” का मंत्र दे कर किया चुनाव अभियान का आरंभ

# घर–घर जाकर वार्ड के लोगों को बताएं सरकार की योजनाएं : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। 11 अक्टूबर 2023 ।

10 अक्टूबर को संजय नगर वार्ड में पार्षद निवास, मठपारा के विपिन बिहारी सूर वार्ड और पार्षद निवास टिकरापारा वार्ड में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया।

बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चुनावी युद्ध का आगाज हो चुका है, हमें अपनी जिम्मेदारी समझ कर उसे आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की घर–घर पहुंच कर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेनी है। उन्हें पार्टी की कार्ययोजनाओं के बारे में बताएं ताकि उन्हें सही जानकारी मिल सके।

उन्होंने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को आमजन तक पहुंचाने का काम करें, ताकि जनता जागरूक हो सके। जनता जब कांग्रेस के घोटालों के बारे में जानेगी तभी तो उनके चाल चरित्र को समझ पायेगी। तभी तो विस चुनाव में अपने मतदान का सही उपयोग कर पाएगी।

उन्होंने कहा कि रायपुर में सड़कों पर गढ्ढे ही गढ्ढे हैं। भाजपा के समय में रायपुर चमकता था, यहां आनेवाले लोग रायपुर की तारीफ करते थे। पिछले पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को घोटालेबाज, चाकुबाज, बलात्कारियो के राज्य की छवि देश के सामने बना कर रख दी है।

भूपेश सरकार ने नौकरी में घोटाला करके राज्य के युवाओं का हक छीना है। जनता इस बार कांग्रेस को सबक सिखायेगी और भाजपा को एक बार फिर सेवा का मौका देगी।

(मीडिया प्रभारी)

Related Articles

Back to top button