छत्तीसगढ़रायपुर

लानत है ऐसी सरकार पर, फिर तो कार्यवाही के बजाय पुरस्कृत करना चाहिए,

पहले भी न्यूड पार्टी के आयोजकों पर दिखावे की कार्यवाही करके लीपापोती की गई

रायपुर उमा वाणी  समाचार 9827191910

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

मंत्री रामविचार नेताम का अश्लील डांस को कला बताना निंदनीय, प्रदेश की मातृशक्ति का अपमान

मंत्री रामविचार नेताम ने अश्लील डांस को कला बताकर भाजपा की सोच को उजागर किया

रायपुर/14 जनवरी 2026। मंत्री रामविचार नेताम के अश्लील डांस को कला बताने वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा मंत्री रामविचार नेताम ने अश्लील डांस को कला बता कर महिलाओं के प्रति भाजपा की अभद्र सोच, घृणित मानसिकता को प्रदर्शित किया है। रामविचार नेताम का बयान बेहद ही पीड़ा दायक है, महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला है, जब सरकार के वरिष्ठ मंत्री की सोच ऐसी है फिर अधिकारियों से क्या उम्मीद करेंगे? मंत्री के इस बयान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रदेश की माता बहनों से माफी मांगनी चाहिए एवं नेताम को मंत्री पद से तत्काल हटाना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बेशर्मी की पराकाष्ठा पार कर रहे हैं मंत्री रामविचार नेताम। राम राम, सीता राम, भजन और राष्ट्रगीत की तुलना अश्लील डांस से करके कुतर्क कर रहे, अपनी सरकार के अक्षमता पर परदेदारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, लानत है ऐसी सरकार पर, फिर तो कार्यवाही के बजाय पुरस्कृत करना चाहिए, पहले भी न्यूड पार्टी के आयोजकों पर दिखावे की कार्यवाही करके लीपापोती की गई अब भी संरक्षण ही दे रहे हैं सत्ता में बैठे लोग।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा रामविचार नेताम के बयान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह का मौन रहना। रामविचार नेताम के बयान को भाजपा का समर्थन बता रही है। भाजपा सरकार में लगातार अश्लीलता और नग्नता प्रदर्शन सरकार के संरक्षण में हो रहा है। गरियाबंद, सूरजपुर, रायपुर में ऐसे आयोजन हो रहा है। आखिर प्रदेश में कानून है की नहीं है। इस प्रकार के आयोजनों से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को चोट पहुँचाया जा रहा है, दूषित किया जा रहा है। ये सब भाजपा सरकार बनने के बाद हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण का ढिंढोरा पिटती है सम्मान की बात करती है क्या यही महतारी वंदन है? क्या यही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है? असल में भाजपा सरकार में प्रदेश में अराजकता फैल गया है। ये सब कमजोर सरकार की निशानी है।

धनंजय सिंह ठाकुर
वरिष्ठ प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
मोबाइल 9826196728

Related Articles

Back to top button