दिनांक: 29 सितम्बर 2025
स्थान: शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल एवं महाविद्यालय, चांगोरभाटा, रायपुर
शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल एवं महाविद्यालय, चांगोरभाटा, रायपुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक एवं प्राध्यापक वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की आरती से हुई, जिसमें सभी छात्र, छात्राएँ और शिक्षकगण शामिल हुए।
इस गरिमामयी अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में
श्री मुकेश गुप्ता (एम.डी.), श्री बंसीलाल सुरगे (वाइस प्रिंसिपल) और श्री ऋषभ गुप्ता (डायरेक्टर) उपस्थित रहे।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. देवाहूती तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, सहयोग की भावना और सांस्कृतिक चेतना को भी विकसित करती हैं।
आरती के बाद गरबा नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियाँ हुईं, जिनमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की। पूरा परिसर संगीत, रंगों और उल्लास से सराबोर हो गया।
विद्यालय स्तर पर ‘बेस्ट ड्रेस’ श्रेणी में प्रथम पुरस्कार तन्वी साहू को मिला, द्वितीय स्थान लक्ष्मी साहू को प्राप्त हुआ। जय ध्रुव और अंश शर्मा ने भी आकर्षक परिधान पहनकर सबका ध्यान आकर्षित किया।
गरबा नृत्य में आदित्य सोनकर और कुणाल साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि छात्राओं में साक्षी सोनी और रिया सिंह ने मनमोहक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।
महाविद्यालय स्तर पर ‘बेस्ट ड्रेस’ में प्रथम पुरस्कार रूद्राणी बघेल को तथा द्वितीय पुरस्कार हर्ष पिम्पलकर को प्राप्त हुआ। गरबा नृत्य में छात्राओं में साक्षी कर्मकार प्रथम और यासमीन द्वितीय स्थान पर रहीं।
शिक्षक वर्ग में – ‘बेस्ट डांस’ श्रेणी में अलका प्रिया, कविता तिवारी और सोनिया पटेल को सम्मानित किया गया।
‘बेस्ट ड्रेस’ में पूजा हरिहरनों और अनामिका तरस को पुरस्कार मिला।
कॉलेज के प्राध्यापकों में शिखा शर्मा और हर्षिता राजपूत, तथा ‘बेस्ट ड्रेस’ में पूर्णिमा पटेल और संजू साहू को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ – शिक्षक, शिक्षिकाएँ और प्राध्यापकगण – इस कार्यक्रम में ससम्मान उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे आयोजन में सहयोग एवं उत्साह का वातावरण बनाए रखा। सभी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की प्रशंसा की और आयोजन को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बताया।
अंत में, शांतिनिकेतन परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। यह आयोजन विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक बन गया।



