रायपुर उमा वाणी समाचार 9827191190



श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर ने MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के सहयोग से हार्ट फेल्योर क्लिनिक एवं हार्ट ट्रांसप्लांट विभाग का शुभारम्भ किया।
रायपुर, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में विख्यात श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (SVH), रायपुर ने अपने द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के सहयोग से हार्ट फेल्योर क्लिनिक एवं हार्ट ट्रांसप्लांट विभाग का शुभारम्भ किया। यह पहल राज्य में उन्नत चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हृदय फेल्योर से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस शुभारम्भ के साथ ही रायपुर में हार्ट ट्रांसप्लांट सेवा उपलब्ध हो गई है, जो गंभीर हृदय रोगियों को जीवन देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
श्री वेंकटेश हॉस्पिटल पहले से ही छत्तीसगढ़ में अत्याधुनिक हृदय एवं लंग केयर सेवाएं प्रदान कर रहा है। केवल 8 वर्षों की अल्प अवधि में SVH में 1500 से अधिक हृदय शल्य क्रियाएं सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं, जिसमें लगभग 90% सर्जरी MICS (मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी) तकनीक से की गई हैं। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के रोगियों के लिए एक वरदान साबित हुई है, क्योंकि अब जटिल हृदय शल्य क्रियाओं के लिए मरीजों को राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
उद्घाटन समारोह में MGM हेल्थकेयर, चेन्नई से डॉ. के. आर. बालासुब्रमण्यम, डायरेक्टर – हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट, डॉ. अनिल कृष्णमूर्ति एवं MGM प्रबंधन टीम उपस्थित रहे, जिन्होंने दोनों संस्थानों के बीच साझेदारी एवं दीर्घकालिक सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. के. आर. बालासुब्रमण्यम ने MGM हेल्थकेयर के अत्याधुनिक हार्ट ट्रांसप्लांट सेवाओं की जानकारी दी तथा बताया कि छत्तीसगढ़ के मरीजों को चेन्नई में स्थानांतरित किया जाएगा जहां प्रशिक्षित टीम द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हार्ट ट्रांसप्लांट एवं एडवांस्ड हार्ट फेल्योर मैनेजमेंट किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. श्रीनिवास सिंह देवड़े, डायरेक्टर एवं CTVS सर्जन, श्री वेंकटेश हॉस्पिटल ने कहा, “हार्ट ट्रांसप्लांट विभाग एवं हार्ट फेल्योर क्लिनिक की शुरुआत हमारे राज्य के मरीजों के लिए एक बड़ा कदम है। इससे छत्तीसगढ़ के हृदय चिकित्सा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आएगी। MGM हेल्थकेयर के सहयोग से मरीजों को उन्नत इलाज के साथ ही जीवन देने का अवसर भी मिल सकेगा।”
डॉ. वेंकटेश अडिले, डायरेक्टर एवं कार्डियोलॉजिस्ट, SVH ने कहा, “हार्ट फेल्योर, कार्डियोमायोपैथी, कमजोर हृदय क्षमता और कम हार्ट पंपिंग वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह समर्पित हार्ट फेल्योर क्लिनिक समय पर पहचान, नियमित फॉलो-अप और उन्नत उपचार प्रदान करेगा, जो ऐसे मरीजों के लिए नई उम्मीद और जीवन रक्षक सिद्ध होगा।”
बहु-विषयक दृष्टिकोण के महत्व पर जोर डालते हुए डॉ. आर. पी. पांडा, डायरेक्टर एवं पल्मोनोलॉजिस्ट, SVH ने कहा कि हार्ट ट्रांसप्लांट एवं उन्नत हार्ट फेल्योर चिकित्सा के लिए कार्डियोलॉजी और क्रिटिकल केयर सपोर्ट अत्यंत आवश्यक होता है। यह पहल हार्ट-लंग केयर को समग्र दृष्टिकोण और सशक्त बनाएगी।
वहीं डॉ. संदीप चंद्राकर, डायरेक्टर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन, SVH ने कहा, “यह केवल एक नए विभाग की शुरुआत नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है। श्री वेंकटेश हॉस्पिटल एवं MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के संयुक्त प्रयास से राज्य के लोगों को अब सर्वोत्तम और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं अपने राज्य में ही प्राप्त होंगी।”
MGM हेल्थकेयर, चेन्नई भारत के अग्रणी मल्टी-ऑर्गन ट्रांसप्लांट सेंटर में से एक है, जहां अब तक 1000 से अधिक सफल हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। MGM की यह विशेषज्ञता और श्री वेंकटेश हॉस्पिटल की अनुभवी कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर टीम मिलकर छत्तीसगढ़ में हार्ट ट्रांसप्लांट एवं एडवांस्ड हार्ट फेल्योर चिकित्सा को नई दिशा देंगी।
यह हार्ट ट्रांसप्लांट यूनिट छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के उन मरीजों के लिए एक उम्मीद, जीवन रक्षक और वरदान साबित होगी, जो हार्ट फेल्योर, कम हार्ट पंपिंग क्षमता या कार्डियोमायोपैथी से पीड़ित हैं।
इस अवसर पर MSM हेल्थकेयर, चेन्नई के डायरेक्टर, SVH के डायरेक्टर, संपूर्ण मेडिकल टीम, डॉ. प्रतीक पांडे, डॉ. वेंकटेश अडिले, डॉ. टी.के.एस. यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-14, कमल विहार, रायपुर


