featureछत्तीसगढ़रायपुर

विदर्भ एवं गीतांजलि एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन

        उमावाणी न्यूज

विदर्भ एवं गीतांजलि एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन

रायपुर -08 सितम्बर, 2026

मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल –सावंतवाड़ी रोड के मध्य नई दैनिक नियमित ट्रेन संख्या 15087/15088 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल–सावंतवाड़ी–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस के परिचालन के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन 08 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा।

1. ट्रेन संख्या 12106 गोंदिया–मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल विदर्भ एक्सप्रेस
मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस स्टेशन पर आगमन का समय 06:50 बजे से संशोधित होकर 07:00 बजे हो जाएगा।

2. ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा–मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल गीतांजलि एक्सप्रेस
मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन पर आगमन का समय 21:20 बजे से संशोधित होकर 22:45 बजे हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button