छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल को जीतने का संकल्प भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश*

*प्रेस विज्ञप्ति*

/14 अक्टूबर, रायपुर/ छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में रायपुर में शनिवार को वार्ड बैठक कार्यक्रम के तहत
वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ताबड़तोड़ बैठकें ली।
बृजमोहन अग्रवाल ने खूबचंद बघेल वार्ड, चंगोराभाठा, भक्त माता कर्मा वार्ड चंगोराभाठा के साथ ही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाठागांव, शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड मठपुरैना और पंडित सुंदरलाल शर्मा सुंदर नगर वार्ड में बैठक ली।


बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित चुनाव प्रभारियों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता का मार्गदर्शन किया और उनका उत्साह बढ़ाया। बृजमोहन ने उन्हें चुनाव की बारीकियों को समझाया साथ ही जीत का गुरुमंत्र दिया। कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने भी बृजमोहन अग्रवाल को एक बार फिर से भारी मतों से जीताने का संकल्प लिया।

बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से सात बार विधायक रह चुके हैं। उनके कामों और जनता में उनके प्यार को देखते हुए भाजपा ने आठवीं बार बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर दक्षिण से अपना प्रत्याशी बनाया है।

(मीडिया प्रभारी)

Related Articles

Back to top button