featureछत्तीसगढ़

राजस्व पटवारी संघ ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया स्वागत

रायपुर। राजस्व पटवारी संघ ने छत्तीसगढ़ के बजट में राज्य के शासकीय सेवकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की नई योजना का स्वागत किया है. इस योजना में ई हेल्थ कार्ड के माध्यम से कर्मचारी कैशलैस उपचार प्राप्त कर सकेंगे.

राजस्व पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप और प्रदेश सचिव निर्मल साहू ने बयान जारी कर इस घोषणा को कर्मचारी वर्ग के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वर्तमान में शासकीय सेवकों को उपचार के दौरान चिकित्सा व्यय का वहन स्वयं करना होता है, और उपचार के पश्चात बिल जमा करने पर प्रतिपूर्ति की जाती है. इस प्रक्रिया में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कैशलेस चिकित्सा सुविधा कर्मचारी वर्ग व उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाली व ऐतिहासिक निर्णय है. इससे कर्मचारी वर्ग को आर्थिक चिंता से काफी हद तक मुक्ति मिल पाएगी.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button