बस्तर में आम आदमी पार्टी की गारंटी सभा संपन्न*
*आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़*
*बस्तर में आम आदमी पार्टी की गारंटी सभा संपन्न*
*दंतेवाड़ा और चित्रकोट में आम आदमी पार्टी ने की गारंटी सभा*
*दंतेवाड़ा में ‘आप’ प्रत्याशी बल्लू भावनी के नेतृत्व में संपन्न हुई गारंटी सभा*
*चित्रकोट में ‘आप’ प्रत्याशी बोमाडा राम मंडावी ने गारंटी सभा का किया आयोजन*
*मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान हुईं दोनों कार्यक्रमों में शामिल*
*बस्तर संभाग में आयोजित गारंटी सभा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय लोग*
*कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से त्रस्त हैं स्थानीय लोग- बल्लू भावनी, प्रत्याशी, दंतेवाड़ा*
*विधानसभा की सम्मानित जनता का सहयोग के लिए आभार- बोमाडा राम मंडावी, प्रत्याशी, चित्रकोट*
*पंजाब के लोगों को मिल रहा ‘आप’ की गारंटी का लाभ- अनमोल गगन मान, पर्यटन मंत्री, पंजाब*
*किसानों को सिंचाई के लिए ‘आप’ ने दिया अतिरिक्त बिजली- अनमोल गगन मान*
*पंजाब के सरकारी अस्पतालों के स्वास्थ्य में आया सुधार- अनमोल गगन मान*
*मोहल्ला क्लिनिक से पंजाब के लोगों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ- मान*
*छत्तीसगढ़ की जनता में ‘आप’ की गारंटी को लेकर उत्साह- मान*
*कल भानुप्रतापपुर और रायपुर में प्रस्तावित गारंटी सभा में मान करेंगी शिरकत- ‘आप’*
*रायुपर, 15 अक्टूबर 2023*
पंजाब की टूरिज़्म मिनिस्टर अनमोल गगन मान इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। दंतेवाड़ा और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित गारंटी सभा कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। दंतेवाड़ा विधानसभा के प्रत्याशी बल्लू भावनी ने गारंटी सभा निकाली। वहीं, चित्रकोट प्रत्याशी बोमाडा राम मंडावी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में गारंटी सभा का नेतृत्व किया। पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान ने दोनों विधानसभा के कार्यक्रमों में शिरकत कर स्थानीय लोगों को पार्टी के रीति-नीति से अवगत कराया।
इस दौरान दोनों विधानसभा के स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए ‘आप’ नेत्री अनमोल गगन मान ने प्रदेश की बदहाली के लिए बीजेपी-कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों दलों की जमकर आलोचना की। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री अनमोल गगन मान ने आज रविवार (15 अक्टूबर 2023) को दंतेवाड़ा और चित्रकोट में प्रस्तावित गारंटी सभा कार्यक्रम में शिरकत किया। दंतेवाड़ा में स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, गारंटी सभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता का बहुत आभार।
गारंटी सभा कार्यक्रम में अनमोल गगन मान ने पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई गारंटी पर हुए कामों को बताते हुए कहा कि पार्टी पंजाब में अपनी सभी गारंटियों को पूरा कर रही है। पहले जो किसान दस-दस घंटे जनरेटर चलाकर सिंचाई करते थे, अब उन्हीं किसानों को सिंचाई के लिए पार्टी अतिरिक्त बिजली दे रही है। पंजाब के खस्ताहाल सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण कर ‘आप’ सरकार ने सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य में अप्रत्याशित सुधार कर उनका अपोलो और फोर्टिश मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल जैसा कायाकल्प कर दिया है।
अनमोल गगन मान ने कहा, पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने गांव-गांव में मोहल्ला क्लिनिक खोलकर पंजाबवासियों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रही है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गारंटी को डोर टू डोर कैंपेन और गारंटी सभा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ट्रेनिंग प्राप्त वालंटियर्स ग्राउंड लेवल पर पैम्फलेट के माध्यम से गारंटी कार्ड का संप्रेषण कर ही रहे हैं। ऑनलाइन माध्यम से भी अरविन्द केजरीवाल जी की गारंटी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
साथ ही ‘आप’ नेत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने करके दिखाया है। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हम छत्तीसगढ़ में भी अच्छी शिक्षा के लिए स्कूल और अच्छी स्वास्थ्य के लिए मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। हम वादे नहीं करते हमने देश की राजधानी समेत दो राज्यों में हमने काम करके दिखाया है। मैं एक किसान की बेटी हूं। किसानों को बिजली की वजह से कितनी समस्या होती है मुझे अच्छे से पता है। इसलिए सिंचाई के लिए पार्टी के सत्ता में आते ही हम मुफ्त बिजली भी देंगे। वहीं, कल मान का प्रदेश के दो जिलों में कार्यक्रम प्रस्तावित है। पहला भानुप्रतापपुर स्थित सलिहा पारा और दूसरा राजधानी रायपुर स्थित टाटीबंध पानी टंकी मैदान में कार्यक्रम आयोजित है।


