featureउत्तर प्रदेश

होली के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान जारी, सुबह 9 बजे से लागू होगा

लखनऊ: होली के अवसर पर रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों/शोभा यात्राओं को देखते हुए 04 मार्च 2026 को सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। आम जनता से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

प्रमुख डायवर्जन व्यवस्था: कैसरबाग अशोक लाट चौराहा से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। वाहन लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डा होकर जाएंगे।

छतरी वाला चौराहा (सकरी सेंटर) से नजीराबाद की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या श्रीराम रोड से गुजरेंगे।

गुइन रोड चौराहा से नजीराबाद की ओर जाने वाले वाहन पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग बस अड्डा की ओर मोड़े जाएंगे।

ख्यालिगंज तिराहा से नजीराबाद जाने वाला यातायात कैसरबाग बस अड्डा, गुइन रोड, पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर जाएगा।

श्रीराम रोड तिराहा (कोनेश्वर चौराहा) से चौक की ओर यातायात बंद रहेगा। वाहन घंटाघर और रूमी गेट चौकी चौराहा से होकर निकलेंगे।

चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन रूमी गेट चौराहा और घंटाघर के रास्ते जाएंगे।

शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

जरूरी सेवाओं को मिलेगी छूट: जुलूस/शोभायात्रा के दौरान यदि किसी को चिकित्सकीय आपात स्थिति हो तो एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्ग से भी पुलिस की अनुमति से निकाला जाएगा।किसी भी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुगम यातायात व्यवस्था के साथ संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button