रायपुर उमा वाणी न्यूज

आज दिनांक 10 मार्च 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी जी के निर्देशन में, एवं नोडल अधिकारी डॉ सार्थक नंदा, जिला कार्यकम प्रबंधक श्री मनीष मेजर वार के मार्ग दर्शन में राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में सभी ब्लॉक/शहरी क्षेत्रों से एक एक मेडिकल ऑफिसर, सुपर वाइजर, एल एच वी एवं मितानिन उपस्थित रहें।
(NIDDCP) भारत सरकार द्वारा 1992 में शुरू किया गया एक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों को रोकना और देश में आयोडीन युक्त नमक का शत-प्रतिशत उपभोग सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम के तहत, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, आयोडीन युक्त नमक के उत्पादन और वितरण को बढ़ावा देने, और आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है ।
स्टेट नोडल ऑफिसर एवं उप संचालक डॉक्टर के के सहारे, स्टेट कंसल्टेंट डॉक्टर अभिलाषा जी ने प्रोग्राम के लिए अपना मार्ग दर्शन किया।
मास्टर ट्रेनर के रूप में अखिलेंद्र द्विवेदी, श्री कुणाल पवार एवं राज्य आई डी डी की टीम के द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर मुस्कान, डॉक्टर शालिनी, डॉक्टर सृष्टि,जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र डोंगरे, उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के प्रमुख घटक:

– आयोडीन युक्त नमक का उत्पादन और वितरण आयोडीन युक्त नमक का उत्पादन और वितरण बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है।
– जागरूकता अभियान: आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।
– स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है, ताकि आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों का इलाज किया जा सके।



