राष्ट्रीय

Ram Mandir उद्घाटन के दिन 22 जनवरी को रहेंगे स्कूल-कॉलेज बंद

अयोध्या के नवनिर्मिति राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है. इस दिन उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है.

बता दें कि राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है. इस दिन देशभर के 300 कलाकार अयोध्या में निशुल्क प्रस्तुति देंगे. यहां कलाकारों का महा सम्मेलन होगा. कलाकारों में अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, शंकर महादेवन, कैलाश खेर, एआर रहमान, सोनू निगम, कन्हैया मित्तल, गायिका ऋचा शर्मा, तृप्ति शाक्य, उज्जैन के शर्मा बंधु का नाम भी शामिल है.

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में एक साथ 1111 शंखनाद किए जाएंगे. शंखनाद के कार्यक्रम को गिनीज़ बुक वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज कराएगा जाएगा. गंगा आरती की तर्ज़ पर सरयू आरती का भी आयोजन शुरु किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button