छत्तीसगढ़रायपुर

आज India Post के अंतर्गत रायपुर जीपीओ ( मुख्य डाकघर रायपुर

रायपुर उमा वाणी न्यूज

रायपुर, दिनांक- 30/03/2026

आज India Post के अंतर्गत रायपुर जीपीओ ( मुख्य डाकघर रायपुर ) में Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) की सेवाओं उद्घाटन किया गया।अब रायपुर जीपीओ में डाक सेवाओं के साथ-साथ BSNL के सिम कार्ड भी उपलब्ध रहेंगे।
इस सेवा के माध्यम से नागरिकों को BSNL के नए प्रीपेड सिम कार्ड, एवं BSNL मोबाइल सिम रिचार्ज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह पहल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें डाक विभाग एवं BSNL मिलकर देश के हर नागरिक तक संचार सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करेंगे

रायपुर जीपीओ में BSNL सिम से संबंधित सुविधाएं मिलने से नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं एकीकृत सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे जनसुविधा एवं डिजिटल सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।
इस सुविधा का शुभारंभ माननीय निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल श्री दिनेश कुमार मिस्त्री के द्वारा किया गया l इस अवसर पर बी एस एन एल रायपुर के DGM श्री वाई पी सिंह, एवं AGM श्री मिलिंद उपासनी एवं प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री एच.के.महावर तथा डाक विभाग व बीएसएनएल के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button