छत्तीसगढ़

सभी जोनों के राजस्व विभाग में सम्पतिकरदाता नागरिक उमड़े और अपना देय सम्पतिकर अदा किया

रायपुर उमा वाणी न्यूज़

रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग को 30 मार्च को सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक 8768 सम्पतिकरदाता नागरिकों द्वारा 9 करोड़ 58 लाख 61442 रूपये का राजस्व अदा किया

सभी जोनों के राजस्व विभाग में सम्पतिकरदाता नागरिक उमड़े और अपना देय सम्पतिकर अदा किया

31 मार्च 2026 को सम्पतिकर अदायगी हेतु अंतिम नियत तिथि, अदा नहीं करने वालों से 17 प्रतिशत अधिभार सहित राजस्व वसूली की जाएगी

राजस्व नगर निगम को अदा नहीं करने वालों पर व्यवसायिक परिसरों में सीलबंदी और घरों में नल विच्छेद करने की कार्रवाई सभी जोनों में निरन्तर जारी

31 मार्च 2026 को महावीर जयन्ती के शासकीय अवकाश दिवस पर सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग सामान्य कार्य दिवस की तरह जनसुविधा हेतु राजस्व वसूली हेतु खुले रहेंगे

 

 

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के सभी जोनों के राजस्व विभागों में सम्पतिकर अदा करने सम्पतिकरदाता नागरिक उमड़ पड़े. सभी 10 जोनों में सम्पतिकरदाता नागरिक स्वयं आकर सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक अपना देय सम्पतिकर सहजता और सरलता से अदा करते रहे.
आज 30 मार्च को सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक आज नगर निगम राजस्व विभाग को 8768 सम्पतिकरदाता नागरिकों ने 9 करोड़ 58 लाख 61442 रूपये सम्पतिकर अदा किया है.
दिनांक 31 मार्च 2026 को सम्पतिकर अदा करने अंतिम नियत तिथि निर्धारित है. 31 मार्च के अंतिम दिवस तक राजस्व अदा नहीं कर पाने वाले सम्पतिकरदाता नागरिकों से नियमानुसार दिनांक 1 अप्रैल से 17 प्रतिशत अधिभार सहित राजस्व वसूली रायपुर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा की जाएगी.
आज 30 मार्च को नगर निगम के सभी सभी जोनों के राजस्व विभाग द्वारा वार्डो में नगर निगम को राजस्व बकाया अदा नहीं करने वाले दुकानदारों के सम्बंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सीलबंद करने की कार्रवाई और घरों में बकाया राजस्व अदा नहीं करने पर नल विच्छेद की कार्रवाई सभी जोनों में राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नरों की अगुवाई और अभियंताओं, जोन सहायक राजस्व अधिकारियों सहित राजस्व कर्मचारियों द्वारा लगातार सुबह से रात्रि तक जारी रही.

Related Articles

Back to top button