featureछत्तीसगढ़

रॉयल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रायपुर। रॉयल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रायपुर में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन 26 जनवरी 2026 को प्रातः 8:30 बजे कॉलेज प्रांगण में किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन श्री तोषण चंद्राकर, सेक्रेटरी श्री कमल चंद्राकर, प्राचार्य डॉ दीपक दास, प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला।
छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह में देशप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल किया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया।
कॉलेज प्रशासन ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button