खरसिया और सारंगढ़ में ‘आप’ की गारंटी सभा संपन्न*
*आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़*
———————-
*खरसिया में ‘आप’ प्रत्याशी विजय जायसवाल के समर्थन में संपन्न हुई सभा*
*सारंगढ़ में ‘आप’ उम्मीदवार देव प्रसाद खोसले ने गारंटी सभा का किया आयोजन
*दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान*
*खरसिया और सारंगढ़ में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय लोग- ‘आप’*
*कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से त्रस्त हैं स्थानीय लोग- विजय जायसवाल, प्रत्याशी, खरसिया*
*सारंगढ़ की सम्मानित जनता का सहयोग के लिए आभार- देव प्रसाद खोसले, प्रत्याशी, आप*
*पंजाब के लोगों को मिल रहा ‘आप’ की गारंटी का लाभ- अनमोल गगन मान, पर्यटन मंत्री, पंजाब*
*किसानों को सिंचाई के लिए ‘आप’ ने दिया अतिरिक्त बिजली- अनमोल गगन मान*
*पंजाब के सरकारी अस्पतालों के स्वास्थ्य में आया सुधार- अनमोल गगन मान*
*मोहल्ला क्लिनिक से पंजाब के लोगों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ- मान*
*छत्तीसगढ़ की जनता में ‘आप’ की गारंटी को लेकर उत्साह- मान*
*रायुपर, 18 अक्टूबर 2023*
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब की टूरिज़्म मिनिस्टर अनमोल गगन मान इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रही हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने खरसिया में ‘आप’ प्रत्याशी विजय जायसवाल और सारंगढ़ में ‘आप’ उम्मीदवार देव प्रसाद खोसले द्वारा आयोजित गारंटी सभा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। खरसिया और सारंगढ़ दोनों जिलों में आयोजित गारंटी सभा कार्यक्रम को स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। उत्साहित पार्टी समर्थक और स्थानीय जनता ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विजय जायसवाल की अगवानी में खरसिया में दोपहर 12 बजे और सारंगढ़ में प्रत्याशी देव प्रसाद खोसले के नेतृत्व में शाम 4 बजे गारंटी सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान ने दोनों विधानसभा के कार्यक्रमों में शिरकत कर स्थानीय लोगों को पार्टी के रीति-नीति से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की बदहाली के लिए बीजेपी-कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों दलों की जमकर आलोचना की।
खरसिया और सारंगढ़ में स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, गारंटी सभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता का बहुत आभार। पार्टी दिल्ली और पंजाब में अपनी सभी गारंटियों को पूरा कर रही है। पहले जो किसान दस-दस घंटे जनरेटर चलाकर सिंचाई करते थे, अब उन्हीं किसानों को सिंचाई के लिए पार्टी अतिरिक्त बिजली दे रही है। पंजाब के खस्ताहाल सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण कर ‘आप’ सरकार ने सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य में अप्रत्याशित सुधार कर उनका अपोलो और फोर्टिश मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल जैसा कायाकल्प कर दिया है।
अनमोल गगन मान ने कहा, पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने गांव-गांव में मोहल्ला क्लिनिक खोलकर पंजाबवासियों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रही है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गारंटी को डोर टू डोर कैंपेन और गारंटी सभा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ट्रेनिंग प्राप्त वालंटियर्स ग्राउंड लेवल पर पैम्फलेट के माध्यम से गारंटी कार्ड का संप्रेषण कर ही रहे हैं। ऑनलाइन माध्यम से भी अरविन्द केजरीवाल जी की गारंटी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।


