रायपुर

गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर में YES+ कार्यशाला का शुभारंभ

रायपुर उमावाणी न्यूज

गुरुकुल महिला महाविद्यालय,

रायपुर में YES+ कार्यशाला का

शुभारंभ

रायपुर, 16 अप्रैल — गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर में आज युथ एम्पावरमेंट एंड स्किल्स वर्कशॉप (YES+) का सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस कार्यशाला के प्रथम दिन विद्यार्थियों में उत्साह और जिज्ञासा का विशेष माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणादायक सत्रों के साथ हुई, जिसमें छात्रों को तनाव प्रबंधन, मन की शांति और वर्तमान में रहने की कला के बारे में बताया गया। प्रशिक्षिका CS पूजा जिंदल ने सरल एवं प्रभावी तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों और भावनाओं को संतुलित रखने के उपाय सिखाए।

पहले दिन के सत्र में इंटरैक्टिव गतिविधियाँ, समूह चर्चा एवं हल्के-फुल्के अभ्यास शामिल रहे, जिससे छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए सीखने का आनंद लिया। विद्यार्थियों ने कार्यशाला को उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए आने वाले दिनों के लिए उत्सुकता व्यक्त की।

यह कार्यशाला 19 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें विद्यार्थियों को जीवन कौशल, आत्मविश्वास वृद्धि एवं बेहतर फोकस विकसित करने के लिए विभिन्न तकनीकों से परिचित कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button