featureउत्तर प्रदेश

गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफे पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज: ‘1000 में 7 रुपये कम करके किसे एहसान दिखा रहे हैं?

लखनऊ. 2014 में भाजपा ने नारा दिया था, ‘बहुत ही महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार’. इसके बाद भी दिन ब दिन महंगाई बढ़ती जा रही है. एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है. कमर्शियल और 5 किलो के गैस सिलंडेर के दाम में इजाफा होने पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है.

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है. ये बात वही जानता है जो ख़ुद ख़रीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है. सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते.

आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे हैं? भाजपा ‘महंगाई, बेरोज़गारी, बेकारी व मंदी’ पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?

Related Articles

Back to top button