राजधानी रायपुर में पेट्रोल दर पर 3.48 रूपये, डीजल दर पर 3.17 रूपये और सीएनजी दर पर 2 रूपये की वृद्धि, लोगों की जेब काटकर बीजेपी सरकार दे रही योजनाओं का लाभ
उमा वाणी न्यूज
राजधानी रायपुर में पेट्रोल दर पर 3.48 रूपये, डीजल दर पर 3.17 रूपये और सीएनजी दर पर 2 रूपये की वृद्धि, लोगों की जेब काटकर बीजेपी सरकार दे रही योजनाओं का लाभ
गलती मोदी सरकार की कीमत जनता चुकायेगी
रूपये 3 का झटका आ चुका, बाकि वसूली किस्तों में की जायेगी
देश में नेताप्रतिक्ष राहुल गांधी जी की भविष्यवाणी सब सच साबित हो रही है
महंगाई मैन मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया
पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर राजधानी रायपुर सहित पूरा देश बेतहाशा परेशान*
*पेट्रोल-डीजल में की गई वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी करेगी आंदोलन – विकास उपाध्याय*
रायपुर (छ.ग.) दिनांक 15.05.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने कहा कि आज राजधानी रायपुर में पेट्रोल दर पर 3.48 रूपये, डीजल दर पर 3.17 रूपये और सीएनजी दर पर 2 रूपये की वृद्धि करके मोदी सरकार ने जनता को बड़ा झटका दिया है और इससे भी बड़ा झटका आगे देश की जनता को मिलने वाला है क्योंकि देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने जो भी पूर्व में कहा है वो सब सच होते जा रहा है। राहुल गांधी जी ने भविष्य में भी तेल कीमतों में इजाफा होने की आशंका व्यक्त की है और इसका असर देश के करोड़ों परिवारों पर पड़ेगा। उपाध्याय ने कहा कि सरकार की गलती की कीमत अब जनता चुकायेगी। सरकार की गलत नीतियों और फैसलों का सीधा बोझ अब आम जनता की जेब पर डाला जा रहा है। उपाध्याय ने कहा कि महंगाई पहले ही लोगों की कमर तोड़ चुकी है और अब ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से हर जरूरी चीज महंगी होगी। क्योंकि जब पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ता है तो पूरे देश में महंगाई का असर पड़ता है जो उद्योगों से लेकर घरेलू बजट व किसानों तक सब पर बुरा असर डालता है। उपाध्याय ने बताया कि इस पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि हो जाने के साथ-साथ ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जायेगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियाँ, फल और राशन महंगे हो जायेंगे। खेती की लागत, ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत भी बढ़ेगी। बस-आॅटो का किराया, सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा हो जायेगा। आज पूरे देश में पेट्रोल डीजल को लेकर आम जनता के बीच हलाहल मचा हुआ है लोग एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए घबरा रहे हैं पेट्रोल पंपों में घंटों लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है, मरीज परेशान है, व्यापार की स्थिति खराब हो रही है, छात्र परीक्षा देने जा रहे हैं उससे वंचित होते जा रहे हैं या समय पर नहीं पहुंच पा रहे है लेकिन बीजेपी सरकार मस्त नजर आ रही है जनता की तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं है। उपाध्याय ने कहा कि इस महंगाई का असर ईंधन से शुरू होकर माल ढुलाई की लागत तक पड़ेगा, जिससे आम जनता की शारीरिक और मानसिक स्थिति दोनों पर भी असर पड़ेगा, जिसके जिम्मेदार देश की सरकार है। उपाध्याय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल में की गई वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरेगी।
प्रवक्ता
अमित शर्मा (लल्लू)