
उमावाणी न्यूज
मदरसा बोर्ड सहित प्रदेष के मदरसों में किया गया ध्वजारोहण
रायपुर 15 अगस्त। कार्यालय छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण किया गया। वरिश्ठतम स्टाॅफ सदस्य श्रीमती फ़रज़ाना मैडम ने ध्वजारोहण किया । ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रगान और राश्ट्रगीत का गायन किया गया। इस अवसर पर श्री पी.पी. द्विवेदी, सचिव छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड ,श्री सतीष षर्मा से.नि. लेखापाल, श्रीमती अफरोज बेगम प्रभारी रजिस्ट्रार, श्रीमती डाॅ. षबा परवीन , श्री नज़ीर अहमद रज़ा, श्री सुख़नवर हुसैन, श्री अषरफ अहमद, श्री अकरम बेग, श्री प्रदीप बघेल, श्री षाहनवाज़ ख़ान, श्री सुमन ध्रुव, श्री जीतेन्द्र नेताम , श्रीमती सजनी बाई यादव सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
प्रदेष में संचालित पंजीकृत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक मदरसों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राश्ट्रीय ध्वज फहराया गया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेष के मदरसों में ध्वजारोहण के पष्चात् छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

