featureछत्तीसगढ़

रायपुर: ज्वेलर्स प्रवाल सोनी ने फांसी लगाकर की सुसाइड, कारण अभी अज्ञात

रायपुर। श्री ज्वेलर्स के संचालक अशोक पोद्दार के बेटे प्रवाल सोनी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सदरबाजार स्थित घर में ज्वेलर्स अशोक पोद्दार व उसके बेटे प्रवाल ही रहा करते थे क्योंकि आज से तीन साल पहले प्रवाल की पत्नी व बच्चे ने सुसाइड कर लिया था। घटना की खबर लगते ही सराफा बाजार में हडकंप मच गया। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने के साथ सुसाइड किए जाने की वजह पर प्रारंभिक पूछताछ भी कर रही है। कारोबार से संबंधित किसी विवाद पर भी पड़ताल कर रही है पुलिस,फिलहाल पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Related Articles

Back to top button